झारखंड में मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश का अलर्ट; अगले 24 घंटे अहम

Advertisements

जमशेदपुर :झारखंड और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना गहरा अवदाब पिछले छह घंटों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है। शुक्रवार (14 अगस्त) सुबह 05:30 बजे यह सिस्टम झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा के ऊपर 23.1° उत्तर अक्षांश और 86.0° पूर्व देशांतर के पास केंद्रित था। यह जमशेदपुर से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब 40 किमी, पुरुलिया से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 50 किमी, रांची से पूर्व-दक्षिण-पूर्व में 70 किमी, हजारीबाग से दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में 120 किमी और डाल्टनगंज से पूर्व-दक्षिण-पूर्व में 220 किमी की दूरी पर था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह सिस्टम झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। राज्य से गुजरने के दौरान इसकी ताकत धीरे-धीरे कम होगी और यह सुव्यक्त निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने निचले और नदी किनारे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

About The Author

See also  पांच करोड़ का बैंक ऋण नहीं चुकाने पर कंपनी सील, इंडियन बैंक ने जमीन और परिसर पर लिया कब्जा

You may have missed