श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमुई : श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। इतवारी-मधुपुर स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। ट्रेन 18 और 25 अगस्त को इतवारी से रवाना होगी, जबकि 19 और 26 अगस्त को मधुपुर से चलेगी। इससे सावन के दौरान देवघर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त फेरों के जरिए यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने और बाबा वैद्यनाथ धाम जाने वाले लोगों के लिए परिवहन सुविधा बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
Advertisements

Advertisements



