तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवती समेत 2 की मौत; 2 की हालत गंभीर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में एनएच 33 पर पिपला पुल के पास गुरुवार तड़के करीब 4 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान चाईबासा के जामदा निवासी सीसीर दुम्बी चातोंबा उर्फ डिम्पी चातोंबा (22) के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान नामदा बस्ती, गोलमुरी निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घायलों में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल और चाईबासा (जटेंया) निवासी सुनीता तुबिद शामिल हैं। दोनों का इलाज टीएमएच में चल रहा है। गश्त कर रही एमजीएम थाना पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और सभी को एमजीएम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गुरुदेव को रिम्स, रांची और सुनीता को टीएमएच, जमशेदपुर रेफर किया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिए हैं।

About The Author

See also  JPSC-JSSC धांधली पर सियासी बवाल, बेसरा ने JMM नेताओं के इस्तीफे की मांग की

You may have missed