राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा अलर्ट, परिवार के एक सदस्य की गलती से कट सकता है पूरा नाम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : राशन कार्डधारकों के लिए अहम सूचना सामने आई है। उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया है कि यदि परिवार के किसी सदस्य का नाम आयकरदाता के रूप में राशन कार्ड में दर्ज है, तो पूरे परिवार का नाम कार्ड से हटाया जा सकता है। बुधवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने लंबित नए नाम जोड़ने और राशन कार्ड सक्रिय करने के आवेदनों को एक सप्ताह में निपटाने का निर्देश दिया। 63 डुप्लीकेट लाभुकों के नाम हटाने में पिछले महीने से कोई प्रगति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी डुप्लीकेट नाम इसी महीने हटाने को कहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में अगस्त 2026 के पीवीटीजी परिवारों के खाद्यान्न वितरण, एनएफएसए और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (जेएसएफएसएस) के तहत राशन, नमक व मुख्यमंत्री चना दाल वितरण, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना, पीजीएमएस, इ-केवाइसी और दाल-भात केंद्रों की समीक्षा हुई। डाकिया योजना के तहत अगस्त का खाद्यान्न वितरण पूरा हो चुका है, जबकि अन्य लाभुकों के बीच सिर्फ चार प्रतिशत खाद्यान्न बांटा गया है। डीसी ने एमओ को वितरण तेज करने और ट्रांसपोर्टरों को गोदाम से डीलरों तक खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था एक सप्ताह में सुचारू करने का निर्देश दिया।

नमक और चना दाल के वितरण में तेजी लाने के लिए सभी सामग्री की किट तैयार कर एक साथ वितरण करने को कहा गया। बैठक में एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद जी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed