देर रात दो सड़क हादसों से मचा हड़कंप, घंटों जाम के बाद क्रेन से खुला रास्ता



पटमदा :कमलपुर थाना क्षेत्र की बांगुड़दा पुलिया पर मंगलवार देर रात पुरुलिया से जमशेदपुर जा रहा एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराया। चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ और बराभूम-बांदवान सड़क पर यातायात कई घंटे बाधित रहा। सूचना मिलने पर कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार और अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार राय मौके पर पहुंचे। हादसे में चालक सुरक्षित रहा। बुधवार सुबह जमशेदपुर से क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिया से हटाया गया।वहीं, पटमदा की ठनठनी घाटी में मंगलवार देर रात गिट्टी लदे दो हाइवा आपस में टकरा गए। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। बुधवार सुबह पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने क्रेन की सहायता से दोनों हाइवा को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।




