एकलव्य स्कूलों पर अब सख्ती, डीसी ने दिए नियमित निरीक्षण और कार्रवाई के निर्देश

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला :समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने सभी पात्र लाभुकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने का निर्देश दिया। प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। लंबित मामलों को जल्द निपटाने तथा साइकिल वितरण में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित संवेदक पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। वितरण की नियमित निगरानी और भौतिक सत्यापन के निर्देश भी दिए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में धूमकुड़िया भवन, मांझीथान, शेड निर्माण और जाहेरथान समेत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। तीन वर्ष से अधिक समय पहले स्वीकृत या संचालित होने के बावजूद जिन योजनाओं पर काम शुरू नहीं हुआ है, उनकी समीक्षा कर नियम के अनुसार योजना सरेंडर करने को कहा गया। एकलव्य विद्यालयों और कल्याण विभाग के स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा स्वास्थ्य केंद्रों में रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को दिया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बिजली, मरम्मत, संसाधनों, मूलभूत सुविधाओं और एप्रोच रोड से जुड़ी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए उषा मुंडू, कार्यपालक अभियंता, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About The Author

You may have missed