मंत्रियों से वीडियो कॉल के बाद भी नहीं टूटा गतिरोध, लिखित आश्वासन तक देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल जारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची :JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार और परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार की हाई लेवल कमेटी के चार मंत्रियों ने रविवार को अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर बातचीत की। यह बातचीत उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के आठवें और सत्याग्रह के 16वें दिन हुई। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय सिंह यादव ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की और छात्रों की मांगों पर सरकार की पहल की जानकारी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देवेंद्र नाथ महतो ने बातचीत के लिए मंत्रियों का आभार जताया, लेकिन कहा कि मांगों को लिखित रूप से पूरा करने का आश्वासन मिलने तक भूख हड़ताल खत्म नहीं होगी। उनकी टीम के मुताबिक सरकार परीक्षा धांधली से जुड़े वित्तीय लेन-देन की ED जांच, JPSC बैकलॉग 2023, JPSC बैकलॉग 2025 और 14वीं प्रीलिम्स को रद्द करने, TDPL एजेंसी द्वारा कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच तथा JPSC-JSSC में सुधार के लिए IIM और XISS जैसे संस्थानों की मदद लेने पर सकारात्मक है। हालांकि, इन बिंदुओं की सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छात्रों का कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मांगों पर लिखित आदेश या ठोस आश्वासन मिलने तक देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल और छात्र आंदोलन जारी रहेगा।

About The Author

You may have missed