उत्कल एसोसिएशन चुनाव पर घमासान, गेट जाम कर विरोध; मतदान शुरू होने में फंसा पेंच

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर रविवार को विवाद बढ़ गया। मतदान शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने संस्था के गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए उसे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के कारण निर्धारित समय सुबह 9 बजे मतदान शुरू नहीं हो सका और सुबह 11:15 बजे तक कोई मतदाता वोट नहीं डाल पाया। संगठन परिसर के बाहर 70 से अधिक सदस्य चुनाव का विरोध करते रहे।विपक्षी सदस्यों ने मतदाता सूची और संस्था के बायलॉज के कथित उल्लंघन को लेकर आपत्ति जताई। आजीवन सदस्य अशोक कुमार सामंतों के अनुसार, 28 जुलाई के अधिवेशन में जारी ‘सारिका’ में संगठन द्वारा बनाए गए 109 नए सदस्यों का उल्लेख नहीं है, फिर भी उन्हें मतदान का अधिकार दिया गया है। उनका दावा है कि बायलॉज के अनुसार 2023 तक के आजीवन सदस्य ही वोट देने के पात्र हैं, जिससे करीब 873 सदस्य पात्र होते हैं, जबकि वर्तमान कमेटी ने 971 मतदाताओं की सूची जारी की है। विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि बायलॉज के मुताबिक अध्यक्ष और महासचिव लगातार दो वर्ष ही पद पर रह सकते हैं, लेकिन तरुण कुमार मोहंती 2014 से 2026 तक महासचिव बने हुए हैं। आपत्तियां दूर होने तक चुनाव रोकने की मांग की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed