विधानसभा के 750 मीटर दायरे में सख्ती, धारा 163 लागू होने से बढ़ी सुरक्षा
Advertisements

रांची : झारखंड विधानसभा सत्र को देखते हुए विधानसभा परिसर के 750 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी के आदेश के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के अंतर्गत यह व्यवस्था की गई है। इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैली जैसी गतिविधियों पर रोक रहेगी।आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियार लेकर चलने और किसी भी तरह की अशांति फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। निषेधाज्ञा तय अवधि तक प्रभावी रहेगी, ताकि विधानसभा की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
Advertisements



