छात्र आंदोलन पर सरकार का बड़ा यू-टर्न? वार्ता कमेटी बनने से वित्त मंत्री का इनकार

Advertisements

रांची : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्पष्ट किया है कि छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने किसी कमेटी का गठन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दिन में पांच मंत्रियों की कमेटी बनाए जाने की खबर सामने आई थी, लेकिन सरकार की ओर से ऐसी कोई समिति नहीं बनाई गई। हालांकि, मंत्रियों का एक समूह जरूर बनाया गया है, जिसका काम केवल आंदोलन की स्थिति पर नजर रखना है, न कि छात्रों से औपचारिक वार्ता करना।वित्त मंत्री ने बताया कि इस समूह में दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री छात्रों के हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं तथा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अब यह छात्रों पर निर्भर करता है कि वे सरकार के साथ कब और किस तरीके से बातचीत करना चाहते हैं। इससे पहले मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बातचीत के लिए कमेटी बनने की पुष्टि करते हुए कहा था कि सरकार संवाद के लिए तैयार है और समाधान बातचीत से निकालना चाहती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एनआईटी जमशेदपुर में वार्षिक खेल महोत्सव ‘ऊर्जा 2027’ का शुभारंभ, एसएसपी डॉ. वकारिब ने किया उद्घाटन

You may have missed