बुलडोजर कार्रवाई से 12 घर जमींदोज, अवैध कब्जों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन



रांची : रांची नगर निगम ने निगम की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान के तहत बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा बस स्टैंड) परिसर में अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाई गई संरचनाओं पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बने 12 कच्चे मकानों को हटाकर जमीन खाली कराई गई।नगर निगम के अनुसार, अतिक्रमण हटाई गई इस भूमि पर मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। इस केंद्र के जरिए ठोस कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण, प्रसंस्करण और निस्तारण किया जाएगा, जिससे शहर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक जमीन पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा और जनहित में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



