JPSC विवाद पर सीएम का बड़ा भरोसा, प्रदर्शनकारी छात्रों को न्याय का आश्वासन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : जेपीएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार विस्तार से अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देख रही है। जांच पूरी होने के बाद निष्पक्ष और ठोस फैसला लिया जाएगा तथा युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार छात्रों की पीड़ा और उनकी चिंताओं को समझती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संवैधानिक दायरे में रहकर युवाओं को हर हाल में न्याय मिलेगा। सरकार किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद उचित समय पर निर्णय सार्वजनिक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बेहतर झारखंड निर्माण का संकल्प भी दोहराया और क्षेत्र के लिए 105.2 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने की घोषणा की।

About The Author

See also  50 लाख के लालच में युवक से साइबर ठगी, पलभर में 43 हजार रुपये उड़ाए

You may have missed