रांची एयरपोर्ट पर घटे यात्री, जुलाई में 18% की गिरावट से बढ़ी चिंता



रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जुलाई महीने में यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। जून की तुलना में जुलाई में यात्री संख्या करीब 18 प्रतिशत तक घट गई। एयरलाइंस की ओर से कुछ रूटों पर उड़ानों का संचालन बंद किए जाने को इसके प्रमुख कारणों में माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, जुलाई में रांची एयरपोर्ट पर प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में लगभग 2000 तक की कमी आई। कई रूटों पर उड़ान सेवाएं प्रभावित होने के कारण यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इससे पहले एयरलाइंस द्वारा शेड्यूल में बदलाव और कुछ उड़ानों को हटाने की वजह से भी कनेक्टिविटी प्रभावित हुई थी।हालांकि, लंबे समय में रांची एयरपोर्ट के यात्री यातायात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एयरपोर्ट ने करीब 27 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की थी।




