वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह में कला-साहित्य का संगम, कई हस्तियां सम्मानित

Advertisements

जमशेदपुर : कदमा स्थित कूड़ी मोहन्ती ऑडिटोरियम में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ और ‘विद्यादीप फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, मां सरस्वती और ‘अम्मा’ के चित्र पर पुष्पांजलि तथा डॉ. पद्मा झा के सहयोग गीत से हुई। इसके बाद डी.बी.एम.एस. कॉलेज फॉर एजुकेशन की छात्राओं ने पामेला घोष दत्ता के निर्देशन में ‘पंचतत्व’ पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि उपासना सिन्हा ने सरस्वती वंदना से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. संध्या सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया और डॉ. अनिता राकेश ने डॉ. वीणा रानी के साहित्यिक योगदान को याद किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समारोह में डॉ. मीरा मुंडा ने साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया, जबकि मुख्य अतिथि एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि साहित्य और कला ही समाज की संवेदनशील चेतना को जीवित रखते हैं। इस अवसर पर ‘सहयोग निधि सम्मान’, ‘साहित्य सृजन सम्मान’, ‘वैदुष्यमणि डॉ. वीणा रानी सम्मान’ और ‘डॉ. वीणा रानी प्रभा सम्मान’ सहित विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए। सांस्कृतिक सत्र में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कृति ‘उर्वशी’ पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जिसका परिचय व पटकथा डॉ. रागिनी भूषण ने तैयार किया। संगीत मसूर सिद्दीकी, नाट्य निर्देशन अवतार सिंह और नृत्य निर्देशन सुधा दीप ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों और निर्देशकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा संस्था की सचिव डॉ. भारती कुमारी के आभार प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

About The Author

You may have missed