एनकाउंटर में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, FSL जांच से खुलेगा पूरी घटना का राज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जामताड़ा :कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सुजीत सिन्हा को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान जामताड़ा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट भी मौजूद हैं। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एनकाउंटर की स्थिति किन परिस्थितियों में बनी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।सुजीत सिन्हा झारखंड के चर्चित गैंगस्टरों में शामिल था। उसके खिलाफ रंगदारी, हत्या, फायरिंग और संगठित अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस लंबे समय से उसके नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  पहली सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 लाख श्रद्धालुओं से गूंजा बाबा धाम

You may have missed