जमशेदपुर FC के ISL से बाहर होने पर छाए निराशा के बादल, सुनील छेत्री ने टाटा से की भावुक अपील

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :जमशेदपुर FC के इंडियन सुपर लीग (ISL) से हटने के फैसले पर भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने निराशा जताई है। उन्होंने टाटा समूह से क्लब को बंद करने के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है। छेत्री ने कहा कि शीर्ष स्तर के भारतीय फुटबॉल से टाटा समूह का हटना खेल के लिए बड़ा नुकसान होगा।छेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि टाटा समूह को इस समय भावनाओं और खेल के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लेने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेगी। उनके अनुसार, भले ही यह व्यावसायिक नजरिए से आसान फैसला न हो, लेकिन भारतीय फुटबॉल के लिए यह बेहद जरूरी कदम हो सकता है।जमशेदपुर FC ने 2017 में ISL में शुरुआत की थी और 2021-22 सत्र में लीग विनर्स शील्ड का खिताब जीता था। क्लब ने 2026-27 ISL सत्र से हटने का फैसला किया है, जिसके बाद भारतीय फुटबॉल जगत में इस फैसले को लेकर चिंता और निराशा देखने को मिल रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  सारकोमा: दुर्लभ कैंसर, जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है, लेकिन अब इसका इलाज पहले से अधिक संभव

You may have missed