जेल से चल रहा था अपराध का खेल, सुजीत सिन्हा नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा तेज



जमशेदपुर :कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के आपराधिक नेटवर्क और जमशेदपुर से उसके कनेक्शन को लेकर पुलिस की जांच में कई अहम बातें सामने आई हैं। आरोप है कि जेल में रहने के दौरान भी सुजीत सिन्हा अपने गिरोह के जरिए रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को संचालित करता था। उसकी पत्नी रिया सिन्हा पर भी गिरोह से जुड़े मामलों में भूमिका होने का आरोप है।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुजीत सिन्हा, प्रिंस खान और रिया सिन्हा से जुड़े लोग रांची और जमशेदपुर में नेटवर्क के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य रंगदारी, फायरिंग और अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं। जमशेदपुर में भी इस नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद कई जानकारियां सामने आई हैं।पुलिस की कार्रवाई के तहत गिरोह से जुड़े लोगों पर आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनकी गतिविधियों की जांच जारी है।




