महज डेढ़ साल में ही चौका कांड्रा सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त, एनएचएआई की ठोस पहल करने की जरूरत

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :चांडिल अनुमंडल सह प्रखण्ड अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के चौका मोड़ पर फ्लाई ओवर के नीचे सर्विस रोड पर (कांड्रा तरफ से आने वाली) अक्सर वाहनों का दुर्घटना होना आम बात हो गई है. स्थानीय दुकानदारों के अनुसार सड़क की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण सड़क बार बार क्षतिग्रस्त हो जाती है और भारी वाहन इस तरह फंस जाते हैं. इसके कारण प्रायः यहां पर यातायात बाधित होता है. जिला प्रशासन मो सोचना चाहिए कि इसका स्थाई समाधान क्या है ? क्या इसी तरह यहां होता रहेगा या NHAI इसके लिए कुछ ठोस कदम उठाएगा, यह देखने वाला विशेष है.
लगे हाथों यह भी बता देना जरूरी है कि लगभग एक डेढ़ साल से चौका कांड्रा सड़क चौका से लगभग तीन चार किलोमीटर दूर तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. जिसके कारण यहां के लोगों का जीना दूभर हो गया है. सड़क पर लगातार उड़ती धूल के कारण इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है. बता दें कि
एक यह Toll Road भी है और इसकी हालात इतनी ख़राब ? आखिर सरकार का संबद्ध विभाग क्या कर रहा है ? इसी सड़क से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लोग ज़िला मुख्यालय जाते आते हैं साथ ही आदित्यपुर होकर जमशेदपुर आवागमन में सहुलियत होती है, क्योंकि लंबी ट्रैफिक बाईपास हो जाती है, लेकिन रोड की खस्ताहाल की वज़ह से काफ़ी परेशानी होती है.
झारखंड सरकार से निवेदन है कि अविलंब इस समस्या का समाधान करने हेतु पहल की जाय

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed