एयरपोर्ट परियोजना को बड़ी राहत, फॉरेस्ट क्लीयरेंस की अड़चन लगभग खत्म



जमशेदपुर : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर लंबे समय से लंबित फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्र सरकार के परिवेश पोर्टल पर अधिकांश आपत्तियों का समाधान कर दिया गया है और अंतिम वन स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। परियोजना पूरी होने के बाद यहां से हर वर्ष लगभग 52 हजार यात्रियों के हवाई सफर का अनुमान है, जिससे क्षेत्र की एयर कनेक्टिविटी को बड़ा लाभ मिलेगा।एयरपोर्ट बनने से पूर्वी सिंहभूम समेत आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। परियोजना के लिए आवश्यक वन भूमि के उपयोग से संबंधित प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। अंतिम फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।




