मानगो में पार्षद एकता मंच का गठन, उपमहापौर ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा

Advertisements

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच उपमहापौर एवं कई वार्ड पार्षदों ने मिलकर “पार्षद एकता मंच” का गठन किया। इस दौरान आयोजित बैठक में उपमहापौर ने महापौर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम का दायित्व केवल नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नियमित साफ-सफाई तक सीमित नहीं होना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने कहा कि मानगो के समग्र विकास के लिए बड़े निर्माण कार्यों की योजनाएं तैयार की जानी चाहिए तथा महत्वपूर्ण परियोजनाओं के टेंडर शीघ्र स्वीकृत किए जाने चाहिए। उनका कहना था कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को केवल छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय करने के लिए चुना है। यदि बड़े विकास कार्य नहीं होंगे तो मानगो का अपेक्षित विकास संभव नहीं हो पाएगा।

बैठक में मौजूद पार्षदों ने भी विकास योजनाओं में तेजी लाने, निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर सहमति जताई। पार्षद एकता मंच के सदस्यों ने कहा कि वे मानगो के विकास, पारदर्शिता और जनता के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि विकास कार्यों की अनदेखी जारी रही तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और विरोध की रणनीति अपनाई जाएगी।

 

About The Author

You may have missed