नीतीश कुमार के दौरे से पहले मंदिर में बढ़ी हलचल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भोजपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बखोरापुर काली मंदिर में प्रस्तावित दर्शन-पूजन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वे 27 जुलाई 2026 को भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां काली बखोरापुर वाली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और मंदिर ट्रस्ट ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह के नेतृत्व में स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़हरा थाना क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ाई गई है। बीडीओ निलेश कुमार, सीओ अंशु प्रसून और थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी समेत अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के बीच लगातार समन्वय कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नीतीश कुमार का दौरा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

About The Author

See also  नीट मामले पर बिहार विधानसभा में हंगामा, छात्र आंदोलन को लेकर सरकार घिरी

You may have missed