VIP कल्चर छोड़ खेत में उतरीं विधायक, बारिश के बीच धान रोपते वीडियो वायरल

Advertisements

जमशेदपुर :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास साहू का सादगी भरा अंदाज सामने आया है। रांची से जमशेदपुर लौटने के दौरान वह तमाड़ के नीरूडीह गांव के पास खेतों में धान रोपती महिलाओं को देखकर रुक गईं। इसके बाद उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर पानी से भरे खेत में उतरकर महिलाओं के साथ धान की रोपाई की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विधायक ने ग्रामीण महिलाओं से धान का बिचड़ा लिया और उनके साथ मिलकर खेत में काम किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से खेती, बारिश की स्थिति और उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत भी की। पूर्णिमा साहू ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि खेत में उतरने से उन्हें पुराने समय की याद आ गई।

बारिश के बीच धान रोपाई करते विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उनके इस सहज व्यवहार की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधि का किसानों के साथ इस तरह जुड़ना प्रेरणादायक है।

About The Author

See also  नकली विदेशी शराब की बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग का छापा, महुआ शराब और बीयर जब्त

You may have missed