एक्सट्रीम बार हत्याकांड में बड़ा फैसला, DJ मर्डर केस में 10 दोषी करार
Advertisements

रांची : चर्चित एक्सट्रीम बार DJ हत्याकांड में रांची की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। यह मामला मई 2024 में हुए DJ संदीप प्रमाणिक की हत्या से जुड़ा है। अदालत ने सभी दोषियों को सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है।अभियोजन के अनुसार, बार में हुए विवाद के बाद मुख्य आरोपी कथित तौर पर राइफल लेकर लौटा और संदीप प्रमाणिक को गोली मार दी थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया, जबकि सजा का ऐलान अलग से किया जाएगा।
Advertisements

Advertisements



