जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के कब्जे से निकालकर अपने साथ ले गई।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ युवती की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।