DD बार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले से रची गई थी साजिश और बदले गए थे सिम कार्ड
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि हिमांशु सिंह की हत्या की घटना को पहले से योजना बनाकर अंजाम देने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए सिम कार्ड भी बदल लिए थे।
Advertisements

Advertisements

पुलिस मामले में आरोपियों के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। डीडी बार के बाहर हुए इस हमले में हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


