सिदगोड़ा में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 275 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, महिला अपराधी के साथ मिलकर करता था तस्करी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी निवासी मो. शाहिद (32) है, जिसके पास से कुल 51.81 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।
सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक के पास सोमवार रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जहां कुछ संदिग्ध लोग एकत्रित नजर आए। घेराबंदी के दौरान मो. शाहिद पकड़ा गया, जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 1 लाख 37 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खड़गपुर से ब्राउन शुगर लाकर बर्मामाइंस की एक महिला सह-अपराधी के साथ मिलकर घूम-घूमकर बेचता था। मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी रखे हुए है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  समान वेतन की मांग को लेकर आयुष डॉक्टरों का प्रदर्शन, सरकार से जल्द फैसले की मांग

You may have missed