बिल्डर की बेरहमी से हत्या, ऑफिस में खून से लथपथ मिला शव, जांच में बड़ा खुलासा तलाश रही पुलिस

Advertisements

भागलपुर : तिलकामांझी थाना के सामने स्थित अपने कार्यालय में बिल्डर बजरंग कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर गला, हाथ की उंगलियां और निजी अंग को भी क्षत-विक्षत कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

About The Author

See also  साकची में नौ लाख की चोरी के मामले में दो नाबालिग हिरासत में, पुलिस को मिले सुराग

You may have missed