कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 50 से अधिक संस्थान सील, बैठक में बवाल

Advertisements

लखनऊ : लखनऊ में अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के तहत मंगलवार को 50 से अधिक कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई उन संस्थानों पर की गई है जो फायर सेफ्टी नियमों और जरूरी मानकों का पालन नहीं कर रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान जांच और निरीक्षण के बीच अधिकारियों और कोचिंग संचालकों के बीच बैठक में तीखी बहस भी देखने को मिली। कई संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

See also  साकची में करीब नौ लाख की चोरी में दो नाबालिग हिरासत में

You may have missed