महुआडांड़ डाक बंगला में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर बीएलओ-2 कार्यशाला संपन्न, बूथ मजबूती पर दिया गया जोर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ में मंगलवार को डाक बंगला परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत एसआईआर बीएलओ-2 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यशाला की अध्यक्षता अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल और मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने संयुक्त रूप से की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रदेश महामंत्री मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष एवम पूर्व विधायक रहे

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष बंशी यादव और मनिका के पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने बीएलओ-2 की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर बारीकी से जानकारी दी।

“एक भी योग्य मतदाता न छूटे”: वक्ताओं ने दिया मंत्र

वक्ताओं ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना है। सभी बीएलओ घर-घर जाकर अभियान चलाएं। 18 वर्ष पूरे कर चुके नए मतदाताओं का नाम प्राथमिकता से जोड़ें। साथ ही मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाना सुनिश्चित करें। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा, “बूथ जीता तो चुनाव जीता। कोई भी योग्य मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

फॉर्म और एसआईआर ऐप की दी गई ट्रेनिंग

मनिका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। साथ ही एसआईआर मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन प्रविष्टि कैसे करनी है, इसकी भी ट्रेनिंग दी गई। जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

See also  गुमला में नदियां सूखने से बढ़ा जल संकट, शहरी इलाकों में भी पानी की भारी किल्लत

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता बिगन प्रसाद, संजय सोनी, भरत राम, तौसीफ उर्फ जड्डू, रविंद्र ठाकुर, अनिल प्रसाद, अनिल सोनी, कामधेनु कुमार, दिलीप जायसवाल, उदय प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।

Thanks for your Feedback!

You may have missed