जनगणना कार्य में रुचि नहीं लेने पर चांडिल के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने का निर्देश



सरायकेला-खरसावां : जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों में रुचि नहीं लेने के आरोप में चांडिल के प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्री हराधन भूमिज के विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां कार्यालय से चांडिल अंचल अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

जारी पत्र के अनुसार, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी, चांडिल द्वारा पत्रांक 577 दिनांक 12 मई 2026 के माध्यम से यह सूचना दी गई थी कि श्री हराधन भूमिज जनगणना 2027 के कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय द्वारा पत्रांक 66 दिनांक 20 मई 2026 के माध्यम से उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री भूमिज ने पत्रांक 25 दिनांक 27 मई 2026 के जरिए अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। हालांकि, उनके द्वारा जनगणना कार्य करने संबंधी कोई प्रमाण संलग्न नहीं किया गया। इस आधार पर जनगणना 2027 के परिपत्र-16 की कंडिका 8 में वर्णित धारा 11(1)(क) के तहत उनके विरुद्ध कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता तथा अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त कार्यालय ने संबंधित विभाग को निर्धारित प्रपत्र में आरोप पत्र तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


