जकमोऔर अधिवक्ता संघ 13 जून को करेगा धरना प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ आगामी 13 जून को आकाशवाणी चौक पर पटेल जी के प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा. यह निर्णय आज जन कल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक में ली गई है. बैठक रोड नंबर 32 आदित्यपुर दो स्थित कार्यालय में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक का संचालन आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र नाथ ओझा ने किया. बैठक में इस बात पर
आश्चर्य व्यक्त किया गया कि सीतारामपुर 30 MLD के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जो कि 2 महीने पूर्व कंप्लीट हो गया है एवं 9 अप्रैल से वॉटर टेस्टिंग का काम भी प्रारंभ हो चुका है इसके बावजूद दो महीने बाद भी इस प्लांट से जलापूर्ति चालू नहीं किया गया है. जो नगर निगम आदित्यपुर की घोर लापरवाही एवं निष्क्रियता को प्रमाणित करता है. जबकि झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जोर देकर पेयजल आपूर्ति में लापरवाही नहीं करने का आदेश दिया है. आज की बैठक में सर्व सम्मति से कुछ निर्णय लिए गए हैं, जिनमें –
* 395 करोड़ रूपए का आदित्यपुर पेय जल आपूर्ति योजना जो 4 दिसंबर 2018 से प्रारंभ हुआ उसे 3 दिसंबर 2021 तक पूरा होना था लेकिन 5 साल बीत जाने के बाद भी यह योजना अधूरा है. इस पर खेद प्रकट किया गया. इस मामले में ना तो झारखंड विधानसभा में एवं ना तो लोकसभा में जनप्रतिनिधियों के द्वारा बात रखी गई. यदि बात रखी जाती तो शायद इसका समाधान हो गया होता. जिससे आम जनता आहत है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* यदि 12 जून 26 तक 30 MLD सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को नियमित रूप से आम जनता के लिए चालू नहीं किया जाता है और 30 एम.एल.डी. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े सभी वैद्य उपभोक्ताओं को नए जल आपूर्ति पाइप से कनेक्शन नहीं दिया जाता है एवं सपड़ा स्थित 60 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को अगस्त 2026 तक चालू करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया गया तो 13 जून 2026 को आदित्यपुर मेन रोड में आकाशवाणी चौक पटेल जी के मूर्ति पास एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया जाएगा. जिसमें आम जनता एवं नगर निगम के चुने हुए प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा.

See also  31 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग के बाद अग्निवीर बने तैयार, पासिंग आउट परेड में गूंजा जोश

* महाधरना की तैयारी के लिए एक उप समिति का गठन किया गया है, जिसमें शारदा देवी, पार्षद नीतू शर्मा, सुधीर चौधरी, धनंजय कुमार, शशांक गांगुली, अधिवक्ता मनोज कुमार, एवं अधिवक्ता आशुतोष कुमार को शामिल किया गया है.

* टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों गाड़ी के विलंब से चलने के सवाल पर जमशेदपुर (पश्चिम) के विधायक सरयू राय के द्वारा किए जा रहे जन आंदोलन को पूर्ण समर्थन की घोषणा की गई.

* जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा जमशेदपुर में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की गई साथ ही आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर पहले की तरह दुर्ग – पटना एक्सप्रेस,टाटा – मुजफ्फरपुर, पटना सुपर फ़ास्ट ट्रेन, इस्पात एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के टहराव के लिए प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलकर अपनी मांग रखेगा.

* भारत सरकार द्वारा किए जा रहे जनगणना भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए आम जनता से अपील की गई कि इस जनगणना कार्य मे पूर्ण सहयोग करें ताकि जनगणना में किसी का नाम ना छूटे.

* आज की बैठक में जनकल्याण मोर्चा के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं, अधिवक्ता रंजनी मिश्रा, आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के महासचिव रवि शंकर पासवान, उपाध्यक्ष निशांत कुमार,डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, मदन सिंह,महेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता दिलीप कुमार साव, जनकल्याण मोर्चा के महासचिव राजेश कुमार मुन्ना, आशीष कुमार धर, आयुष भगत सहित कई लोग शामिल थे.

Thanks for your Feedback!

You may have missed