दशरथ गागराई का बाइक दौरा, गुटी गांव पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : खरसावां के विधायक दशरथ गागाराई ने सुदूरवर्ती गुटी गांव का दौरा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने इस दुर्गम इलाके तक पहुंचने के लिए बाइक का सहारा लिया। पहाड़ी और जंगली रास्तों से होकर पहुंचे विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गांव में पहुंचकर विधायक ने लोगों से सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में आवागमन की सुविधा बेहद कमजोर है, जिससे रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर कच्चे रास्ते और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जीवन कठिन हो गया है।

विधायक दशरथ गागाराई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क को मजबूत करना प्राथमिकता है, ताकि गांवों तक आसानी से पहुंच और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरे से ग्रामीणों में विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

See also  RIMS में डॉक्टर और मरीज के परिजन के बीच बवाल, मारपीट से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed