कोडरमा पुलिस की नई पहल: अब थाना पहुंचेगी जनता नहीं, जनता के द्वार पहुंचेगी पुलिस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : कोडरमा पुलिस ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत अब पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनेंगे।

पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों को अब अपनी समस्याएं लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारी सीधे थानों में पहुंचकर जनता की फरियाद सुनेंगे और समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत 4 जून 2026 को सतगांव थाना, 11 जून 2026 को मरकच्चो थाना तथा 18 जून 2026 को जयनगर थाना में सुबह 11:30 बजे से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

कोडरमा पुलिस का कहना है कि यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करेगी तथा लोगों को न्याय और सहायता प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी। पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की है।

“कोडरमा पुलिस – सेवा ही लक्ष्य” के संदेश के साथ शुरू की गई इस पहल को पुलिस-जनसहभागिता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  वाटर पार्क में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया

Thanks for your Feedback!

You may have missed