बुजुर्ग दंपत्ति को बेदखल करने के आरोप में बिल्डर समेत 7 लोगों को कोर्ट का समन, 17 जून को होना होगा पेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपत्ति को उनकी पैतृक संपत्ति से बेदखल करने के कथित प्रयास के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में दायर शिकायतवाद पर संज्ञान लेते हुए जमशेदपुर कोर्ट ने बिल्डर सहित सात आरोपियों को 17 जून 2026 को न्यायालय में सशरीर उपस्थित होने का समन जारी किया है। अदालत के इस आदेश के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शिकायतकर्ता चंपा देवी ने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और बबिता जैन के माध्यम से न्यायालय में शिकायत दायर की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शैलेश जैन उर्फ शेरू, दर्शन जैन, बसंत अग्रवाल, योगेश सडेरा, दयाल सिंह, दीपक नाग और ललित कुमार सिन्हा ने कथित रूप से मिलीभगत कर उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोप है कि विरोध करने पर चंपा देवी और उनके पति धनेश्वर सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा दबाव बनाकर सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए।

पीड़िता ने पहले सोनारी थाना, उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुसूचित जनजाति आयोग समेत विभिन्न स्तरों पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 26 मार्च 2025 को न्यायालय की शरण ली। मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों और दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने इसे गंभीर मानते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध संज्ञान लिया और 17 जून 2026 को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed