नौकरी से हटाए गए SBI एटीएम गार्डों का हंगामा, DC ऑफिस पर धरना देकर लगाई गुहार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : नौकरी से हटाए गए एसबीआई एटीएम गार्डों ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्थन में साकची स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। करीब 140 सुरक्षा गार्डों ने दोबारा काम पर बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में गार्ड और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

धरने का नेतृत्व कर रहे झामुमो युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बब्बन राय ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में कार्यरत गार्डों को बिना पूर्व सूचना और लिखित नोटिस के नौकरी से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दर्जनों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सभी गार्डों को फिर से काम पर रखा जाए और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए.प्रदर्शन के दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार भी गार्डों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर उपायुक्त से बातचीत की जाएगी। धरना समाप्त होने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

See also  कोलकाता में मेसी की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा, हटाने की कोशिश के दौरान बवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed