घटिया निर्माण सामग्री के आरोप पर रुका निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में डीप बोरिंग और पानी टंकी के लिए बनाई जा रही चहारदीवारी के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कार्य को रुकवा दिया और नगर निगम प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, उक्त स्थल पर नगर निगम द्वारा डीप बोरिंग के साथ पानी टंकी के लिए चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। बस्तीवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में बालू और सीमेंट की मात्रा मानक के अनुरूप नहीं है, जिससे दीवार की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण के लिए तैयार किया गया बीम भी कमजोर प्रतीत हो रहा है। चूंकि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित माना जाता है, इसलिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं होने पर भविष्य में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नगर निगम के पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने बताया कि दो दिन पहले भी बस्तीवासियों ने डीप बोरिंग परिसर की चहारदीवारी में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायत की थी। इसके बाद कार्यपालक अभियंता पंकज झा को मामले की जानकारी दी गई, जिन्होंने टीम भेजकर स्थल निरीक्षण कराने का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद ने नगर निगम प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

See also  एक हफ्ते से मीडिया में गूंज रहा नैना का दर्द, फिर भी नहीं पहुंचा पानी": ग्रामीणों में आक्रोश, कुआं धंसने के 8 दिन बाद भी टैंकर न बोरिंग, महिलाएं बोलीं- "अब बयान नहीं, पानी चाहिए "_ करवाई जारी है_ पीएचडी विभाग

Thanks for your Feedback!

You may have missed