पर्यावरणविद अभियंता ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप नगर निगम क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सार्वजनिक पार्किंग स्थल की मांग की

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर निवासी पर्यावरण विद् अभियंता अमरेश कुमार ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की मांग की गई है. अमरेश कुमार ने ज्ञापन में एक जनहित याचिका (Writ Petition (Civil) No. 13029 of 1985, M.C. Mehta vs Union of India
on 2 September.2019) का हवाला देते हुए कहा है कि शहरी क्षेत्रों में पार्किंग प्रबंधन को लेकर दिए गए निर्देश को आदित्यपर नगर निगम क्षेत्र में भी सुनिश्चित की जाय. अमरेश कुमार ने उपायुक्त से निवेदन पूर्वक कहा है कि मैं आदित्यपर नगर निगम क्षेत्र का एक निवासी हूं. हाल ही में नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग तथा सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, जो कि शहर की यातायात व्यवस्था एवं सचारु
आवागमन के दृष्टिकोण से एक सराहनीय कदम है. किन्तु वर्तमान में क्षेत्रवासियों के सामने एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी सार्वजनिक
पार्किंग की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है. आदित्यपुर क्षेत्र की जनसंख्या एवं वाहनों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो
रही है, परंत उसके अनरूप पार्किंग स्थल विकसित नहीं किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में निर्मित कई बडे
व्यावसायिक एवं आवासीय भवनों में भी पर्याप्त पार्किंग सविधा उपलब्ध नहीं है. ऐसे में आम नागरिक अपने वाहन कहाँ खड़ी करें. यह एक बड़ी समस्या बन गई है. यदि लोग सड़क किनारे वाहन खडे करते हैं तो उन पर अतिक्रमण अथवा यातायात नियम उल्लंघन के नाम पर चालान की कार्रवार्ड की जाती है.
नागरिकों का मानना है कि चालान एवं दंडात्मक कार्रवार्ई से पूर्व प्रशासन को वैकल्पिक एवं व्यवस्थित पार्किंग करनी चाहिए. ताकि लोग अपने वाहन सरक्षित एवं नियमपूर्वक पार्क कर सकें.
ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को यह भी बताया गया है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी ( Writ Petition (civi) No.13029 0f 1985)
में, शहरी क्षेत्र में पार्किंग प्रबंधन को लेकर निर्देश जारी की गई है. जिसे सरायकेला जिला प्रशासन को भी फॉलो करनी चाहिए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed