कोयला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का सड़क जाम, DVC और कंपनी पर फूटा गुस्सा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लातेहार : जिले के नवादा गांव क्षेत्र में डीवीसी और कोयला साइडिंग परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि परियोजना से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा और गांवों के जल, जंगल और जमीन पर असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति और रोजगार की गारंटी के परियोजना का काम आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पहले प्रभावित गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। आंदोलन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया तथा कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों पर बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद इलाके में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।

See also  प्रो. गौतम सुत्रधार को “फेस ऑफ इंडिया – 2026” सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed