छात्रों ने बनाए ट्रैफिक बैरियर, Arka Jain University ने पुलिस को सौंपे 20 नए सुरक्षा उपकरण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित Arka Jain University ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जिला ट्रैफिक पुलिस को 20 नए बैरियर सौंपे हैं। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड आईटी विभाग की वर्कशॉप में तैयार किए गए इन बैरियरों को विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी कौशल से डिजाइन और निर्मित किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने यह बैरियर स्थानीय ट्रैफिक पुलिस को औपचारिक रूप से सौंप दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व से जोड़ना है। सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की पहल पर यह अभियान शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर राजू ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से बैरियर प्राप्त करते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इन बैरियरों का उपयोग व्यस्त बाजारों, स्कूलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर किया जाएगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी, डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद पांडेय, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. मनोज पाठक और डॉ. पोम्पी दास सेनगुप्ता समेत कई शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने इस पहल को शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासन के बीच सकारात्मक सहयोग का बेहतरीन उदाहरण बताया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed