टिनप्लेट यूनियन बैठक में वेतन पुनरीक्षण पर बढ़ा दबाव, कर्मचारियों ने उठाए कई अहम मुद्दे

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील की टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कमेटी बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) को जल्द लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। कमेटी मेंबरों ने कहा कि लंबे समय से लंबित ग्रेड रिवीजन और वेतन से जुड़े मामलों का समाधान अब प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

टिनप्लेट टाउनशिप में पानी की असुविधा एवं पावर कट पर काफी दुख प्रकट किया गया. पहले प्रबंधन के द्वारा जगह-जगह दवा का छिड़काव किया जाता था. साफ सफाई की जाती थी लेकिन अब उसे छिड़काव के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल (पहले जुस्को) द्वारा पैसा चार्ज किया जाता है जो नहीं करना चाहिए. कंपनी क्वार्टर के बाथरूम में कॉमोड बैठाया जाए एवं क्वार्टर पर बड़ा गेट लगाने की सुविधा को दिया जाए. यूनियन कमेटी मेंबर को टी एम एच जाने पर उन्हें आई डी कार्ड की व्यवस्था की जाए, टाटा टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड भर्ती होने पर कर्मचारी की सदस्यता टिन प्लेट यूनियन के द्वारा होनी चाहिए, टिनप्लेट अस्पताल में भी कैंटीन की सुविधा होनी चाहिए और अस्पताल एवं सिक्योरिटी विभाग के सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म जल्द मिलना चाहिए, कंपनी द्वारा अलॉटमेंट हुए क्वार्टरों में पानी के टंकी की व्यवस्था प्रबंधन को करनी चाहिए, एन एस 9 के बाद एन एस 12 तक ग्रेड को बढ़ाना चाहिए, ग्रेड नहीं होने के की कारण कर्मचारियों में काफी दिखते हो रही है ग्रेड रिवीजन में कम से कम 20000 पेमेंट स्लिप में बनना चाहिए, मैन पावर की कमी के चलते प्लांट में कर्मचारी कैंटीन भी नहीं जा पा रहे हैं छुट्टी भी नहीं मिल रही है, कंपनी में प्लांट में कई एक्जीक्यूटिव ग्रेड के साथी 10 10 वर्षों से एक ही डिपार्टमेंट में है और राजनीति करते हैं उनका ट्रांसफर होना चाहिए

See also  राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के आखिरी दिन जमशेदपुर घोषणा पत्र जारी

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने मैनपावर की कमी, विभिन्न विभागों में कामकाज की दिक्कतें, कर्मचारी पुत्रों की भर्ती और क्वार्टर आवंटन जैसे मुद्दे भी उठाए। इसके साथ ही डीए रेट, ग्रेड सुधार और बकाया भुगतान जैसे मामलों पर भी चर्चा हुई। यूनियन ने इन सभी बिंदुओं को प्रबंधन के सामने मजबूती से रखने की बात कही ताकि जल्द समाधान निकल सके।इस सभा में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट जगजीत सिंह, सहायक सचिव संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, कार्य कारिणी के सदस्य मुन्ना खान, कलाम नबी खान, राकेश कुमार दिलबागी, सुजीत कुमार दास, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, पी रवि शंकर, अमरजीत सिंह, श्री मति मिट्ठू दत्ता, अभयानन्द कुमार, अंकित कुमार सिंह, जयपाल सिंह, चंदन कुमार तिवारी, विशाल कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे. अंत में कार्यकारिणी के सदस्य पी रवि शंकर को अवकाश प्राप्त करने उपरांत उन्हें विदाई दी गई.

Thanks for your Feedback!

You may have missed