नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका की पहचान जिज्ञासा कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी 14 मार्च 2026 को हेसागढ़ा निवासी सुमित कुमार सिन्हा से हुई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मृतका के पिता अनूप कुमार सिन्हा, जो जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले हैं, ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित किया जाता था। रविवार सुबह ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर आत्महत्या की जानकारी दी गई। वहीं मृतका के भाई ने बताया कि घटना से एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रविवार सुबह शोर सुनने पर उसने बहन को बेड पर पड़ा देखा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, ससुराल वालों का कहना है कि जिज्ञासा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

See also  पंचायतों में ‘बेंच घोटाला’ का विस्फोट! ₹2950 की बेंच पर ₹18 हजार से ज्यादा की लूट, 3 प्रखंडों में ₹78 लाख से अधिक की बंदरबांट का आरोप

Thanks for your Feedback!