रैयती जमीन की घेराबंदी पर ग्रामसभा का अल्टीमेटम, 24 घंटे में दीवार हटाने की चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बारीगोड़ा-डुंगरीटोला में शनिवार को माझी बाबा रमेश मुर्मू की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित हुई। बैठक में नंदो भूमिज की रैयती जमीन पर असामाजिक तत्वों द्वारा कराई जा रही घेराबंदी का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। ग्रामसभा ने फैसला लिया कि 24 घंटे के भीतर चहारदीवारी नहीं हटाई गई तो रविवार को ग्रामीण खुद उसे तोड़ने को मजबूर होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामसभा के बाद पूरे मामले की जानकारी परसुडीह थाना और जमशेदपुर अंचल कार्यालय को लिखित रूप से दे दी गई। माझी बाबा रमेश मुर्मू ने बताया कि संबंधित जमीन खाता नंबर-179 और प्लॉट संख्या-4 व 5 में दर्ज है। उन्होंने कहा कि गांव की पारंपरिक व्यवस्था के खिलाफ किसी भी असामाजिक तत्व की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछले तीन दिनों से जमीन की घेराबंदी की जा रही थी, जिसके बाद नंदो भूमिज ने ग्रामसभा से शिकायत की थी।

About The Author

See also  प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खुद को चाकू से किया घायल, रेलवे लाइन के पास मिला लहूलुहान

Thanks for your Feedback!

You may have missed