भीषण गर्मी में बिजली पोल में भड़की आग, लोगों में दहशत
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड स्थित चेक पोस्ट के पास शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक बिजली के पोल में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज गर्मी और अधिक तापमान की वजह से तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद पोल में आग फैल गई।
Advertisements

Advertisements

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान कुछ देर तक इलाके की बिजली व्यवस्था भी बाधित रही।


