लेवी वसूली की साजिश नाकाम, राहुल दुबे गैंग का गुर्गा हथियार समेत गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य जियाउल रहमान उर्फ मुजम्मिल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बानादाग साइडिंग इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने और लेवी वसूली की योजना बना रहा था। आरोपी पेलावा थाना क्षेत्र के पगमील आजाद नगर का रहने वाला है और नगर निगम डंपिंग यार्ड होते हुए कोल साइडिंग की ओर जा रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से मैगजीन लगा पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, पांच खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जियाउल रहमान का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह राहुल दुबे गैंग के लिए काम करने लगा था। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

See also  भारतीय महिला हॉकी टीम में दो बेटियों का चयन, जिले में खुशी और गर्व का माहौल

Thanks for your Feedback!

You may have missed