शराब तस्करी मामले का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के वारंट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बोकारो पुलिस ने हरला थाना क्षेत्र में दर्ज शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हरला थाना कांड संख्या 155/2025 में आरोपी जितेंद्र वर्णवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के अनुसार मामला 3 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था। आरोपी जितेंद्र वर्णवाल पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं और झारखंड उत्पाद शुल्क अधिनियम 1915 के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 09 राजेंद्र मोड़ झोपड़ी का रहने वाला बताया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ हरला थाना में वर्ष 2024 और 2026 में कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर चोरी, अवैध गतिविधियों और अन्य आपराधिक धाराओं से जुड़े केस चल रहे हैं।

इस कार्रवाई में हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, उपेंद्र चौधरी और बिहारी महतो समेत पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

See also  लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त, आंजन टोल प्लाजा विवाद पर चेंबर का बड़ा प्रदर्शन शांत

Thanks for your Feedback!

You may have missed