अभिषेक के बाद अब राजीव कुमार समेत कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बंगाल की राजनीति गरमाई

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में लगातार बदलाव किया जा रहा है। सांसद और तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा कम किए जाने के बाद अब पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद राजीव कुमार समेत कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है। कोलकाता पुलिस ने कुछ नेताओं के घरों से हाउस गार्ड हटाने और सुरक्षा व्यवस्था का पुनर्मूल्यांकन करने का फैसला लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के मुताबिक, जिन नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किया गया है उनमें सांसद कल्याण बनर्जी, विधायक कुणाल घोष, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य, अरूप विश्वास और सुब्रत बक्शी जैसे नाम शामिल हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब नेताओं को उनके संवैधानिक पद और मौजूदा खतरे के आकलन के आधार पर ही सुरक्षा दी जाएगी। राजीव कुमार और कल्याण बनर्जी को सांसद के तौर पर निर्धारित सुरक्षा मिलेगी, जबकि कुणाल घोष को विधायक श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, तृणमूल शासनकाल में कई नेताओं को जरूरत से ज्यादा सुरक्षा दिए जाने के आरोप लगते रहे थे। नई सरकार उसी आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। इस फैसले के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष इसे राजनीतिक संदेश के तौर पर देख रहा है।

See also  पशु वध पर सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध से मचा विवाद

Thanks for your Feedback!

You may have missed