फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई, इस्तेमाल हुई कार बरामद… दो आरोपी दबोचे गए


जमशेदपुर : जुगसलाई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी चल रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।


