महुआडांड़ में जनगणना कार्य तेज, उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय


Jharkhand : महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य इन दिनों तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक टीम गांव-गांव पहुंचकर आंकड़ों का संग्रह कर रही है। जनगणना कार्य को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग करें।अधिकारियों ने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार बनते हैं। इसलिए कार्य को पारदर्शिता और गंभीरता के साथ पूरा किया जा रहा है। वहीं प्रशासन लगातार कार्यों की निगरानी कर रहा है ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।



