ममता बनर्जी के पूर्व निजी गार्ड की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, ED की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति और पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वे कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निजी सुरक्षा गार्ड भी रह चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, ED लंबे समय से जमीन हड़पने, जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों की जांच कर रही थी। इस केस में ‘सोना पप्पू’ नाम के अपराधी और कारोबारी जॉय एस कामदार के बीच कथित संबंधों की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि इसी नेटवर्क से जुड़े मामलों में पुलिस अधिकारी की भूमिका सामने आई, जिसके बाद कई बार समन जारी किए गए थे और वह पूछताछ के लिए ED के सामने पेश भी हुए थे।

पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं करने और कई बार समन नजरअंदाज करने के बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है, जबकि पूरे मामले की जांच एजेंसी आगे बढ़ा रही है।

See also  बिना एनओसी कोयला ढुलाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई… सड़क काटकर रोक दिया रास्ता, मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed