सिरका बुध बाजार में देह व्यापार के कथित मामले का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार होने से मचा हड़कंप


रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका बुध बाजार के पास कथित देह व्यापार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की शिकायत और विरोध के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मोबाइल जांच में देह व्यापार से जुड़े साक्ष्य मिलने का भी दावा किया गया है।
वहीं कुछ आरोपियों के परिजनों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके लोग काम के सिलसिले में वहां मौजूद थे और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।


